🇮🇳 ALL-INDIA OPERATIONS | Labour Connect India
भाषा:

Terms & Conditions

Labour Connect India (LCI) — एक स्वतंत्र डिजिटल सूचना मंच (Pure Digital Intermediary), जो दैनिक दिहाड़ी मजदूरों और स्थानीय नागरिकों को पारदर्शी तकनीक से जोड़ता है।

अनिवार्य वैधानिक सूचना (Statutory Intermediary Notice):
Labour Connect India (LCI) का उपयोग करने से पहले कृपया इन नियमों एवं शर्तों (Terms & Conditions) को ध्यानपूर्वक पढ़ें। LCI सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 (IT Act 2000) की धारा 79 के अंतर्गत एक डिजिटल सूचना सुविधा प्रदाता (Pure Technology Intermediary) है। LCI कोई लेबर ठेकेदार (Contractor), एम्प्लॉयर, या मैनपॉवर एजेंसी नहीं है। वेबसाइट का उपयोग करने, कारीगर प्रोफाइल दर्ज करने अथवा काम बुक करने पर आप स्वतः इन शर्तों से कानूनी रूप से बाध्य होते हैं।

1. प्लेटफॉर्म का स्वरूप एवं उद्देश्य (Nature of the Platform)

Labour Connect India (LCI) दैनिक कामगारों (जैसे राजमिस्त्री, हेल्पर/बेलदार, पेंटर, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, बढ़ई आदि) को सीधे घरों, विला, होटल व स्थानीय नियोक्ताओं से जोड़ने वाला एक डिजिटल मैचमेकिंग सॉफ्टवेयर है।

हमारा उद्देश्य असंगठित दिहाड़ी मजदूरी व्यवस्था में सुधार करना है, जिससे:

  • मजदूरों को घर बैठे काम की सूचना मिले और चौराहों/सड़कों पर लाचार होकर खड़े रहने से मुक्ति मिले।
  • काम शुरू करने से पहले सुबह का इंतजार और अनावश्यक शारीरिक थकान खत्म हो।
  • मजदूरों का कीमती समय बचे, जिसे वे अपने परिवार और बच्चों की देखभाल में लगा सकें।
  • चौराहों पर होने वाले अनुचित मोलभाव (Bargaining) से राहत मिले।
  • ग्राहकों को सुबह जल्दी उठकर लेबर मंडी जाने की भागदौड़ न करनी पड़े और पेट्रोल व प्रदूषण की बचत हो।
  • सड़कों व मुख्य चौराहों पर लगने वाला मजदूरों का भारी जमावड़ा और ट्रैफिक जाम कम हो।

2. गैर-ठेकेदारी एवं नो-लाइसेंस स्थिति (No Contractor / Agency Licence Required)

चूंकि Labour Connect India किसी भी श्रमिक को अपने पे-रोल पर नियुक्त (Hire) नहीं करता, न ही कोई निर्माण ठेका लेता है और न ही मजदूरों की मजदूरी को अपने खाते में रखकर वितरित (Payout) करता है, इसलिए यह मंच Contract Labour (Regulation and Abolition) Act अथवा Private Employment Agencies नियमों के दायरे में नहीं आता।

यह प्लेटफॉर्म पूर्णतः एक 'कम्यूनिकेशन और इंफॉर्मेशन ब्रिज' के रूप में बिना किसी ठेकेदारी लाइसेंस के स्वतंत्र रूप से संचालित होता है।

3. काम एवं लेबर उपलब्धता की गैर-गारंटी (Strict Non-Guarantee Disclaimer)

  • मजदूरों के लिए: LCI किसी भी कारीगर या मजदूर को पक्का, नियमित या अनिवार्य काम (Guaranteed Work / Employment) मिलने की कोई गारंटी नहीं देता है। काम का मिलना ग्राहकों की मांग, भौगोलिक दूरी और आपसी सहमति पर निर्भर करता है।
  • ग्राहकों के लिए: LCI किसी भी ग्राहक को अनिवार्य रूप से कारीगर उपलब्ध होने, कारीगर के समय पर पहुंचने अथवा उनके कार्य की गुणवत्ता/आचरण की कोई कानूनी गारंटी या वारंटी नहीं देता है।
  • LCI एक स्वतंत्र सुविधा प्रदाता है और किसी भी अप्रत्याशित अनुपस्थिति, विवाद या कार्य असंतोष के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

4. प्रत्यक्ष मजदूरी भुगतान एवं शून्य कमीशन (Direct Wages & Zero Commission)

100% प्रत्यक्ष मजदूरी (Direct Wage to Worker): काम पूरा होने पर ग्राहक तय की गई पूरी दिहाड़ी सीधे कार्यस्थल पर कारीगर को नकद (Cash) अथवा सीधे कारीगर के निजी UPI खाते में देता है। Labour Connect India मजदूर की मजदूरी में से कोई कमीशन या कटौती नहीं करता।

प्लेटफ़ॉर्म सुविधा शुल्क (Nominal Convenience Fee): LCI केवल वेबसाइट संचालन, सर्वर मेंटेनेंस, डेटाबेस और एसएमएस/व्हाट्सएप अलर्ट समन्वय के बदले मात्र नाममात्र सुविधा शुल्क (जैसे ₹50, ₹100 आदि) लेता है, जिसका मजदूरी से कोई संबंध नहीं है।

5. पात्रता एवं खाता सत्यता (Eligibility & Truthful Information)

  • प्लेटफॉर्म का उपयोग करने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • मजदूरों को अपनी सही ट्रेड, अनुभव और कार्यक्षेत्र की सही जानकारी देनी होगी।
  • ग्राहकों को कार्यस्थल का वास्तविक पता, कार्य की प्रकृति और फोन नंबर सही दर्ज करना अनिवार्य है।
  • फर्जी बुकिंग दर्ज करना, अवैध कार्य करवाना या गलत नंबर देना कानूनी अपराध माना जाएगा और ऐसे खातों को तुरंत ब्लॉक कर दिया जाएगा।

6. कार्यस्थल आचरण एवं सुरक्षा (Site Conduct & Safety)

  • ग्राहकों की जिम्मेदारी है कि वे कार्यस्थल पर सुरक्षित, सम्मानजनक और वैध वातावरण प्रदान करें।
  • मजदूरों से कोई भी गैर-कानूनी, अत्यंत जोखिम भरा या पहले से तय कार्य से अलग काम नहीं कराया जाएगा।
  • किसी भी कार्यस्थल दुर्घटना, चोट या शारीरिक क्षति के लिए LCI जिम्मेदार नहीं होगा; दोनों पक्ष प्राथमिक सुरक्षा मानकों का पालन स्वयं सुनिश्चित करेंगे।

7. प्रोफाइल सत्यापन की सीमा (Verification Badges)

प्लेटफॉर्म पर किसी प्रोफाइल का "सत्यापित / Verified" होना केवल यह दर्शाता है कि हमारे स्तर पर उनका बुनियादी फोन नंबर, फोटो अथवा बुनियादी दस्तावेज रिव्यू किए गए हैं। यह किसी कारीगर के चरित्र, कार्य कुशलता या पूर्व इतिहास की पूर्ण कानूनी गारंटी नहीं है। ग्राहक को कार्य सौंपने से पूर्व अपने स्तर पर प्राथमिक संतुष्टि कर लेनी चाहिए।

8. प्रतिबंधित गतिविधियां (Prohibited Activities)

  • मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार, गाली-गलौज या तय मजदूरी रोकने का प्रयास करना।
  • प्लेटफॉर्म पर फर्जी या गैर-मौजूद कार्य की बुकिंग्स पोस्ट करना।
  • वेबसाइट के सॉफ्टवेयर, डेटाबेस या एडमिन डैशबोर्ड के साथ छेड़छाड़ या अनाधिकृत एक्सेस का प्रयास।
  • मजदूरों अथवा ग्राहकों के संपर्क विवरण का दुरुपयोग या कमर्शियल स्पैमिंग करना।

9. देयता की सीमा (Limitation of Liability)

लागू भारतीय कानूनों के अंतर्गत, Labour Connect India किसी भी कार्यस्थल विवाद, कारीगरी की गुणवत्ता, चोरी, दुर्घटना, सामग्री की बर्बादी अथवा दोनों पक्षों के बीच हुए व्यक्तिगत मतभेद के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उत्तरदायी नहीं होगा। दोनों पक्षों के बीच किसी भी विवाद का समाधान आपसी सहमति अथवा स्थानीय नागरिक कानूनों के तहत किया जाएगा।

10. क्षेत्राधिकार एवं लागू कानून (Governing Law & Jurisdiction)

ये नियम एवं शर्तें भारत के कानूनों के अनुसार शासित और व्याख्यायित की जाएंगी। प्लेटफॉर्म के उपयोग से उत्पन्न होने वाले किसी भी विवाद के समाधान हेतु विशेष क्षेत्राधिकार भारत के सक्षम न्यायालयों के अधीन रहेगा।

11. सहायता एवं संपर्क (Helpdesk Contact)

नियमों, कार्य प्रणाली अथवा किसी भी सहायता हेतु हमारे आधिकारिक हेल्पडेस्क से संपर्क करें:

• आधिकारिक हेल्पलाइन: +91 73079 61052
• आधिकारिक ईमेल: connect@labourconnectindia.com
• ऑनलाइन सहायता: हमारे Contact Us Page पर जाएं।

🔔

दैनिक अलर्ट चालू रखें / Enable Daily Alerts

नए कारीगरों व काम के अवसरों की सूचना सीधे आपके मोबाइल पर प्राप्त करने के लिए अनुमति दें।
Allow notifications to get instant booking & job updates.

💡 आसान तरीका / Easy Guide:
1. बटन दबाकर Allow चुनें। / Select Allow on prompt.
2. यदि ब्लॉक हो, तो ब्राउज़र (⁝) > Settings > Notifications में जाकर Allow करें।

Labour Connect India App

काम का अवसर • सम्मान के साथ / Work with Dignity

🎁 मुफ़्त पंजीकरण व बुकिंग ऑफर / Free Registration Offer:
  • ₹0 सुविधा शुल्क: सीधे दिहाड़ी पर कारीगर बुक करें
  • GPS 5KM: नजदीकी क्षेत्र के मिस्त्री तुरंत खोजें
Scroll to Top
💬
🏠होमHome 👷कारीगरWorkers 📞कॉल करेंCall Now 🟢हाजिरीWorker 📋बुकिंग्सCustomer